कालपी। ट्रक में घुमाने के बहाने ले जाकर युवक के साथ मारपीट कर चोरी का झूठा आरोप लगाने के मामले में सोमवार को पुलिस ने चालक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के काशीरामपुर गांव निवासी दयाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया कि नौ मई की रात लगभग 9 बजे उसके पुत्र विनय कुमार को गांव का ही ट्रक चालक कृष्ण पाल कानपुर घुमाने के बहाने साथ ले गया था। यमुना पुल पर ट्रक को रोककर चालक ने बेटे पर 50 हजार का चोरी करने का आरोप लगाया दिया। बेटे ने विरोध किया तो गालियां दीं और दो दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर उसे बांधकर केबिन में डाल दिया था।
पुलिस ने ट्रक चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल परमहंस तिवारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।