मुहम्मदाबाद। ब्लॉक के डकोर गांव में बारिश से नाला उफना गया। घरों में पानी घुसने से लोगों की दिनचर्या तक प्रभावित हो गई। किसी का खाना नहीं बना तो किसी की गृहस्थी डूब गई। कोई पंपिंग सेट से पानी निकलने में जुटा हुआ है।
गांव के राधे बरार की मकान में पानी को जाने से गृहस्थी का सामान डूब गया है। परिवार की लोग चारपाई पर बैठे हुए हैं। राजा सिंह यादव के घर में पानी भरने से इंजन लगाकर पानी निकाल रहे हैं। मलखान यादव, बिहारी बरार के घर में पानी घुस गया है। काशी प्रसाद यादव के मकान में पानी भरने से गेहूं भीग गया है। इसके चलते उन्होंने ट्राली में गेहूं भरकर किसी जगह ले जाकर खड़ी करेंगे। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के बगल से बना नाला से उल्टा खेतों का पानी घरों के अंदर आने लगा है। जिसका पानी निकासी नहीं होने से घरों में भर गया है।