फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव को मरणासन्न करने में छह के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कुदारी गांव के पास गांव लौट रहे सचिव के साथ लूट व मारपीट के मामले पर रेढ़र थाना पुलिस ने भाई की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम तीतरा खलीलपुर निवासी सचिव राजेंद्र यादव सहकारी समिति रामपुरा में तैनात हैं। समिति में काम खत्म करने के बाद मंगलवार दोपहर वह घर के लिए लौट रहे थे तभी रास्ते में कुदारी में कुछ लोगों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके से 315 बोर के दो कारतूस और राइफल की मैगजीन भी बरामद की थी।
बुधवार को सचिव के भाई महेंद्र सिंह ने तीतरा खल्लीपुर निवासी अशोक पुत्र रामनारायण, रामबिहारी पुत्र केदार पटेल, मनोज पुत्र गोविंद सिंह, छोटे राजा पुत्र दुर्गाप्रसाद, विक्रम पुत्र जगदीश सिंह, रामशरन पुत्र दुर्गाप्रसाद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने लूट व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें