फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मेडिकल कॉलेज के नामजद दो छात्रों समेत करीब 60 के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिम में घुसकर तीन लड़कों की पिटाई करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों के खिलाफ नामजद और करीब 50 से 60 के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी अभय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे कुलदीप व हाकिम ने कॉलेज के ही करीब 50 से 60 छात्रों के साथ मिलकर उसकी व उसके दो मित्र की पिटाई कर दी। सोमवार की रात वे मेडिकल कॉलेज के सामने बनी जिम में वर्क आउट कर रहे थे।
तभी ये लोग जिम के भीतर घुस आए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, इन लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। अभय के अनुसार तीन दिन पहले वह कॉलेज काम से गया था। वहां भी गलत व्यवहार किया गया था। हालांकि दूसरे दिन आरोपी युवकों ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली थी। विवाद खत्म हो गया था, लेकिन सोमवार की रात फिर उन्होंने
विज्ञापन

दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की। पुलिस सीसीटीवी की मदद से अज्ञात लोगों की पहचान कर रही है। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि पहचान के बाद रिपोर्ट में अन्य आरोपियों के भी नाम शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें