फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पटरी पर पड़ी मौरंग, गिट्टी और ईंट हटवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। राजस्व अधिकारियों और पुलिस टीम के समन्वय से कई सार्वजनिक समस्याओं का सोमवार को निराकरण कराया गया। खकसीस में रोड पटरी पर पड़ी बालू गिट्टी और ईंट हटवाई गई। ग्राम बदउंआं में प्राइमरी स्कूल की बाउंड्री निर्माण में आ रहीं बाधाओं को भी आपसी तालमेल से सुलझा लिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने सोमवार और गुरुवार को राजस्व और पुलिस की टीम के साथ जनसमस्याओं को मौके पर जाकर समाधान करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए हैं। इसी क्रम में सोमवार को यह कार्रवाई की गई है। खकसीस निवासी अजय पचौरी ने अधिकारियों से शिकायत की थी कि रोड पटरी पर अवैध रूप से मौरंग, ईंट और गिट्टी आदि को डाल कर आवागमन में समस्या पैदा की जा रही है।
शिकायत पर सोमवार को तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा और नायब तहसीलदार संजय ने राजस्व कर्मियों और रेंढर थाना पुलिस के साथ मौके पर जाकर मौरंग बगैरह हटवाए। टीम में राजस्व निरीक्षक अतुल शर्मा, लेखपाल अशोक, दिनेश, शंकरलाल बालकिशुन आदि शामिल रहे। इधर, ग्राम पंचायत बदउंआं के सचिव और स्कूल के शिक्षक की शिकायत पर तहसीलदार की टीम ने बाउंड्रीवॉल निर्माण में आ रही बाधाओं को आपसी सहमति के आधार पर दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें