फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाक सीमा कटौती के विरोध में आज बंद रहेगा गल्ला व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री डॉ दिलीप सेठ ने सोमवार को गल्ला स्थित गल्ला व्यापार संघ के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सरकार ने व्यापारियों के लिए स्टाक सीमा घटा दी है। इससे छोटे व्यापारी परेशान है। इसके खिलाफ मंगलवार को गल्ला मंडी बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा जारी किया गया स्टाक सीमा का आदेश छोटे व्यापारियों के खिलाफ है। गल्ला व्यापारियों पर 500 से 2000 क्विंटल तक की लिमिट लगाई गई है। यह लिमिट न तो व्यापारी व उद्योग हित में हैं और न ही किसान हित में है। सरकार द्वारा लाए गए इस कानून बाजार में अनिश्चितता बढ़ेगी। जिसका नुकसान व्यापारी को होगा।
उन्होंने इस कानून को वापस लेने की मांग की। गल्ला व्यापार संघ के बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए गल्ला व्यापार संघ 6 जुलाई को पूरे प्रदेश कि गल्ला मंडी को बंद रखेगा। इस दौरान श्रवण कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, आशीष सेठ, उदय सिंह टिमरों आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें