फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज घोटाले के मामले में क्षेत्रीय विपडन अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
28 दिसंबर को प्रकाशित खबर का पीडीएफ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। अनाज घोटाले के मामले में मकान मालिक व ठेकेदार पर कार्रवाई के छह दिन बाद आखिरकार प्रशासन ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पर डंडा चलाया। कार्रवाई पर उठे सवालों को लेकर अमर उजाला ने 28 दिसंबर के अंक में खबर का प्रकाशन किया था। जिसमें किसी भी सरकारी अधिकारी पर कार्रवाई न होने पर संदेह दिखाया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने गोपनीय जांच के बाद क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 24 दिसंबर को उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने मेला ग्राउंड स्थित एक बंद मकान में छापा मारा था। जहंां पर कालाबाजारी के लिए रखी 277 राशन सामग्री की बोरी को बरामद किया था। उपजिलाधिकारी द्वारा कराई गई जांच के बाद प्रशासन ने 26 दिसंबर को मकान मालिक महेश गुप्ता व परिवहन ठेकेदार यशपाल सिंह के खिलाफ कदौरा थाने में 3/7 का मामला दर्ज कर अपनी जिम्मेदारी पूरी की थी। मामले में न तो किसी कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और न ही किसी विभागीय अधिकारी के खिलाफ, जो नगर में चर्चाओं का विषय बनी हुई थी।
मामले को लेकर अमर उजाला ने 28 दिसंबर के अंक में इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए (अनाज घोटाले में कार्रवाई पर उठे सवाल) की खबर को प्रकाशित किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने गोपनीय जांच के निर्देश दिए थे। जांच में कदौरा गोदाम प्रभारी की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद सोमवार को जिलाधिकारी ने कदौरा विपणन गोदाम प्रभारी मनोज कुमार को निलंबित कर दिया, साथ ही मामले को लेकर संयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग को पत्र लिख कर मनोज कुमार के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें