फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती को देखने से मना कर दिया, निजी अस्पताल में करानी पड़ी डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। सीएचसी कोंच में स्टाफ द्वारा प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती को बगैर देखे ही उरई के लिए ले जाने को कह दिया। इस पर मरीज के तीमानदारों ने कस्बे के एक निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया। जहां पर उसका प्रसव नार्मल हो गया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोंच कस्बे के मोहल्ला आराजी लेन निवासी रहम इलाही कुरैशी ने एसडीएम अशोक कुमार को शिकायतीपत्र देकर बताया कि उसकी गर्भवती पुत्रवधू मुन्नो (30) पत्नी सद्दाम को डिलीवरी होनी थी। सोमवार की रात्रि लगभग डेढ बजे वह अपनी पुत्रवधू को सीएचसी कोंच ले गया था। वहां मौजूद स्टाफनर्स ने पुत्रवधू को देखे बगैर ही उरई ले जाने के लिए कह दिया जबकि पुत्रवधू को प्रसव पीड़ा हो रही थी और उसे बाहर ले जाने की स्थिति नहीं बन रही थी लिहाजा वहां से मनाही हो जाने के बाद उसे तत्काल कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां उसका सुरक्षित नॉर्मल प्रसव हो गया। रहम इलाही का आरोप है कि सीएचसी में सुविधा शुल्क देने वालों की ही डिलीवरी कराई जाती है, ऐसे में गरीब परिवार प्रभावित होंगे। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस बाबत एसडीएम अशोक कुमार का कहना है मामला गंभीर हैं और संबंधित स्टाफ नर्स या जो भी कर्मचारी रहा हो, सीएमओ को कार्रवाई करने के लिए लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें