फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यागों के हित में चलाए जा रहे जागरुक कार्यक्रम की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। दिव्यांग अपनी क्षमता को पहचाने और उसका उपयोग करें। यह बात दिव्यांगों की कार्यशाला में शंकर लाल ने कही।
विज्ञापन

नगर स्थित गेस्ट हाउस में मंगलवार को आल इंडिया कंफडरेशन आफ द ब्लाइंड दिल्ली व डेनिस एसोसिएशन आफ द ब्लाइंड डेनमार्क की ओर से नेत्रहीनों की कार्यशाला हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष गिरीश चंद्र गुप्ता एवं दृष्टिहीन संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता ने कहा कि दिव्यांगों के लिए संस्था द्वारा जो कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है। एडवोकेसी आफीसर सुरेश चतुर्वेदी ने कहा कि दिव्यांग लोगों को कानून की जानकारी के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ता है। चित्रकूट से आए बलबीर सिंह ने कहा कि प्रबल इच्छा शक्ति से जीवन में कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यशाला में राष्ट्रीय आजीवका मिशन के डीडीएम श्री दुर्गा, बीबीएम सुनीता यादव, शैलेंद्र गुप्ता, आर्यावर्त बैंक के सीनियर मैनेजर अतुल बंसल, राम सिंह, अमल तिवारी, राकेश, पूजा, महेश आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें