उरई (जालौन)। गांधी इंटर कॉलेज व गांधी डिग्री कॉलेज के संयुक्त परिसर में एनसीसी 58 यूपी बटालियन का ट्रेनिंग शिविर नौवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा।गायन में राठ की प्रिंसी और डांस में चौरा की निशी को पुरस्कृत किया गया।
एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल दुष्यंत सिंह चौहान ने कहा कि बी और सी सर्टिफिकेट एग्जाम में बैठने के लिए एक दस दिवसीय कैंप करना अनिवार्य हैं। बिना दस दिवसीय कैंप के कोई भी कैडेट परीक्षा में भाग नहीं ले सकता। कमान अधिकारी व एनसीसी के प्रशासनिक ऑफिसर कर्नल एनके झा ने कैडेटों को शील्ड और मेडल से सम्मानित किया।
इसमें बीएनवी राठ की कैडेट प्रिंसी को गायन व हीरालाल इंटर कालेज चौरा (कानपुर देहात) की कैडेट निशी को डांस प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया।
इसके अलावा रस्साकशी में डीएवी इंटर कॉलेज उरई के कैडेट दीप कुशवाहा, सरस्वती विद्या मंदिर उरई के कैडेट हर्ष पाल और गर्ल्स में हीरालाल इंटर कॉलेज चौरा के कैडेट दीक्षा और बीएनवी राठ की कैडेट रजनी को विजयी होने पर पुरस्कृत किया गया।
0.22 राइफल को खोलने और जोड़ने में पीटी बाबूराम इंटर कॉलेज के कैडेट अंकुश राज ने पहला, सरस्वती इंटर कॉलेज उरई के कैडेट्स ऋतिक ने दूसरा जबकि गांधी इंटर कॉलेज के श्यामसुंदर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वॉलीबॉल में बीएनवी कॉलेज के चार उम्दा खिलाड़ी कैडेट दिनेश, रितेश, भाषा और आराध्या को पुरस्कृत किया गया। टेंट पिचिंग में बीएनवी कॉलेज राठ के कैडेट योगेंद्र, आंबेडकर इंटर कॉलेज आटा के कैडेट रवि और गर्ल्स कैडेट साधना और खुशी मिश्रा को पुरस्कृत किया।
फायरिंग ने बेस्ट फायरिंग के लिए बीएनवी कॉलेज के कैडेट सौरव और अंकित तथा गर्ल्स कैडेट में दीक्षा और खुशी को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डीके झा, गांधी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य देवेंद्र नाथ, कैप्टन मनोज राजपूत, लेफ्टिनेंट डॉ गोविंद सुमन, लेफ्टिनेंट डॉ हरिश्चंद्र तिवारी,सूबेदार मेजर सुरेंदर,सूबेदार नरेंद्र आदि रहे।