राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 378वीं जयंती शनिवार को अवधविहारी लाल जी के मंदिर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रवीर दुर्गादास के साथ अवधविहारी लाल महाराज की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। नगर में जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया, इसके बाद समाज के युवाओं ने चंदकुआ स्थित प्रथम स्वातंत्र्य समर की प्रेरणा स्रोत महारानी
लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अवधविहारी लाल जी महाराज के मंदिर में दुर्गादास राठौर की जयंती मनाते हुये वक्ताओं ने समाज के लोगों ने सभी को एक सूत्र में बंधने पर जोर दिया। अध्यक्षता कर रहे धर्मादा राठौर समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल राठौर ने कहा कि अभी हमारा समाज काफी पिछड़ा हुआ है जिसका मुख्य कारण गरीबी और अशिक्षा है।
हमें चाहिये कि हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देते हुये उन्हें बेहतर शिक्षा दिलाए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रवीर दुर्गादास ने भी समाज को राष्ट्रभक्ति की राह दिखाई थी। बिशिष्ट अतिथि डॉ. राम अवतार उरई, जगदीशानंद जी महाराज, दीपचंद राठौर डकोर, रमेशचंद्र राठौर प्रवक्ता उरई, राठौर समाज के जिलाध्यक्ष अरविंद
राठौर, महामंत्री महेन्द्र क्योलारी, ब्रजविहारी साहू उरई आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन रोहित राठौर पनयारा ने किया। इस दौरान सपा के माधौगढ विस प्रत्याशी लाखनसिंह कुशवाहा, ओपी कुशवाहा आदि ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं, वीर दुर्गादास की झांकी सहित विराजमान मंदिर श्री अवधविहारी लाल जी महाराज की भव्य शोभायात्रा
पूरे नगर में निकाली। शोभायात्रा में महिलायें अपने सिरों पर मंगलकलश लिये चल रहीं थीं मंदिर से प्रारम्भ होकर शोभायात्रा चंदकुआ से होकर स्टेट बैंक, भुंजरया चौराहा, नईबस्ती
तिराहा से निकाली गई। रामगंज में मनोज, मुकेश, आशीष, पिंटू, नरेश, प्रेम, संतोष, हरिकिसुन, गोविंद आदि के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान गोविंद राठौर, पुरूषोत्तम राठौर, धर्मेन्द्र राठौर, रामप्रसाद, रामस्वरूप, अतरसिंह उरई आदि मौजूद रहे।