फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
विज्ञापन




हमीरपुर जिले के एक गांव का निवासी है आरोपी



संवाद न्यूज एजेंसी



उरई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने हमीरपुर जनपद के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा बाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।



पीड़िता के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2024 में झांसी निवासी युवक के साथ हुई थी। कुछ समय बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग और उत्पीड़न किए जाने पर वह मायके में रहने लगी। इस संबंध में उसका दहेज उत्पीड़न और भरण-पोषण का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन




शिकायत में कहा गया है कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान उसकी पहचान हमीरपुर जनपद के थाना मझगवां क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने मुकदमा निपटवाने का भरोसा देकर उसका मोबाइल नंबर लिया और बाद में मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बना लिया गया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण किया गया और शादी का झांसा देता रहा।



पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दबाव बनाकर एक कथित विवाहनामा भी तैयार कराया, जिसमें स्वयं को पति-पत्नी दर्शाया गया तथा उसके पिता और मौसा को गवाह बनाया गया। पीड़िता का कहना है कि यह दस्तावेज फर्जी है।
विज्ञापन




शिकायत के अनुसार 8 जून 2026 को आरोपी उसके घर में जबरन घुस आया और मारपीट करने लगा। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे उसकी पहली पत्नी की तरह मार डालने की धमकी दी। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें