फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार सौ साल के संघर्ष के बाद बनेगा राम मंदिर

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने शहर के एक गेस्ट हाउस के सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर कहा कि साढ़े चार सौ साल के संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है यह सिर्फ उन कारसेवकों व बलिदानियों की वजह से है, जिन्होंने राम मंदिर के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्हें सम्मान देकर भारत रत्न देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि मुगलों के वंशज दिल्ली में भीख मांगते नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कि आज कहां है गोरी, खिलजी, तुगलक और मुगलों के वंशज, ऐसे न जाने कितने आए और चले गए, हम भारत मेें अभी भी जिंदा है। बोले कि गुजरात में एक दो गांवों में जाकर देख ले, तो उन्हें खुद ही पता चलेगा हिंदुओं की ताकत क्या है। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं से हिंदुत्व जाग नहीं रहा है, इसलिए वह कभी शाहीन बाग का मुद्दा उठाते हैं तो कभी कोई औबेसी की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कोई अच्छा कार्य करती है तो वह सरकार की मार्केटिंग करते है।
उन्होंने कहा कि बिना किसी वजह से उन्हें संगठन से निकालने का उन्हें कोई दुख नहीं है और न ही किसी से नाराजगी है। वह तो अपना नाम व डाक्टरी का पेशा छोड़ समाज का कार्य करने निकले थे, जिसके लिए उन्हें किसी सहारे की जरूरत नहीं। हां उनके साथ अन्याय हुआ है, लेकिन वह किसी से न्याय मांगने भी नहीं जा रहे है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन किसी संगठन का विकल्प नहीं है। वह जिस लक्ष्य के लिए निकले है उस लक्ष्य की पूर्ति इस संगठन को बनाया है। जिसमें सैकड़ों लोग जुड़ रहे है। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कई नेताओं के आवास पर जलपान भी किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव, सचिन दुबे, आनन्द चतुर्वेदी, सुनील अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें