फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर भाजपा के प्राण से जुड़ा मुद्दा-उमा

Wed, 09 Nov 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
शहर के टाउन हाल में आयोजित जनसभा को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राम मंदिर भारतीय जनता पार्टी का राजनैतिक मुद्दा नहीं है, इस पर हम राजनीति नहीं करते। यह हमारे प्राणों से जुड़ा हुआ मुद्दा है। इसलिए हम इसे अपने प्राणों से बढ़कर समझते हैं। राम मंदिर वहीं बनेगा जहां इसे बनना है। इसके अलावा गंगा सफाई और गोरक्षा को लेकर भी बीजेपी संजीदा है। इसके लिए हमसे जो बन पड़ेगा वो हम करेंगे। ये बातें केेंद्रीय जल
विज्ञापन


संसाधन, नदी विकास एवं गंगा सफाई मंत्री उमा भारती ने बुधवार को यहां जनसभा के दौरान कहीं। वे भाजपा परिवर्तन यात्रा की जालौन जनपद में कमान संभाल रही हैं। उरई के टाउन

हाल में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक मुद्दों को राजनैतिक और आस्था के मुद्दों को आस्था से हल करने में यकीन रखती है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा ज्यादा से ज्यादा महिलाओें को टिकट देगी। इसके अलावा गो व गंगा रक्षा और इसकी सफाई पर जोर देने की उन्होंने बात कही।
विज्ञापन


बरसात हो रही है, सांप बाहर निकल भाग रहे हैं
प्रधानमंत्री की ओर से 500 और 1000 के नोटों के बंद करने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ दिन की परेशानी जरूर है पर बाद में सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय बरसात हो रही है और बिल में छिपे सांप बिलबिला कर निकल भाग रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और माफियाओं को राजनीति में लाने का काम किया। इनके पास सबसे ज्यादा ब्लैक मनी है जो अब पानी हो गई है। इसलिए सबसे ज्यादा कांग्रेसी ही परेशान हैं और हल्ला मचा रहे हैं।

महिलाओं को स्टेज पर बिठाओ या खुद साड़ी पहनो
अपने संबोधन के पूर्व स्टेज पर महिलाओं की अनुपस्थिति पर उन्हाेंने पार्टी के पदाधिकारियों को आड़े हाथ लिया। इस दौरान उन्होंने एक पदाधिकारी से कहा कि या तो महिलाओं को स्टेज पर बुलाएं या फिर खुद साड़ी पहनकर स्टेज पर बैठें। इसके बाद भाजपा नेत्री उर्विजा दीक्षित, सुनीता वर्मा, रेखा वर्मा समेत करीब आधा दर्जन महिलाओं को स्टेज पर बुलाया गया और उमा भारती के नजदीक बिठाया गया।
 
जबरन बनाएंगे गोशालाएं
उमाभारती ने कहा कि आज बुंदेलखंड का किसान अन्ना जानवरों से परेशान है। इसके लिए यहां सरकारी जमीन पर गोशाला बनवाने की जरूरत है। कहा कि जल्द ही युवाओं और पेंशनर्स की एक टास्क टीम बनाकर सरकारी जमीनों पर गोशाला बनवाई जाएगी। यदि सरकार जमीन नहीं देती तो जबरन जमीनों पर कब्जे कर लिए जाएंगे।

बुंदेलखंड के किसानों की पीड़ा से रूबरू
उमाभारती ने कहा कि भाजपा बुंदेेलखंड के किसानों और गरीब लोगों की पीड़ा में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर यहां के किसानों की हर तरह की समस्याओं को पहले निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवर्तन समाज में तभी आएगा जब डीएम एसपी के यहां गरीब बैठकर चाय पीयेगा और नेता बाहर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें