फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी के लोगों पर दो करोड़ बाकी

Wed, 09 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बकाएदारों पर शिकंजा कसने में जुटा बिजली विभाग अब जल्द ही कांशीराम कालोनी का भी रुख करेगा। यहां के बाशिंदे विभाग के दो करोड़ से अधिक के बकाएदार हैं। इसलिए विभाग भी यहां पर अभियान चलाकर राजस्व बढ़ाने की योजना बना रहा है। अगर बकाएदारी जमा न की गई तो विभाग कॉलोनी की बिजली सप्लाई बंद कर देगा।
विज्ञापन


शहर में बिजली बकाएदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे विभाग के राजस्व वसूली अभियान को पलीता लग रहा है और अधिकारियों पर राजस्व वसूली का दबाव लगातार बढ़ रहा है। अधिकारी कई दिनों से शहर में अभियान चलाकर राजस्व वसूली बढ़ाने का प्रयास भी कर रहे हैं। शहर बाद विभाग ने कांशीराम कॉलोनी पर नजरें गड़ा ली हैं। पता चला है कि कांशीराम

कालोनी के 1199 बिजली उपभोक्ताओं पर विभाग की 2 करोड़ 22 लाख 99 हजार 69 रुपये की बकाएदारी है। आलम यह है कि कांशीराम कालोनी के 80 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं ने अब बिजली के बिल जमा करना ही बंद कर दिया है। इससे बकाएदारी बढ़ती जा रही है। विभाग के अधिकारी अब कांशीराम कॉलोनी में अभियान चलाने की तैयारी में हैं। इसके लिए
विज्ञापन


योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही योजना पर काम शुरू करते हुए कॉलोनी में भी अभियान चलाया जाएगा। इस बारे में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बकाएदारी जमा न होने की स्थिति में कांशीराम कॉलोनी की बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी। इससे कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदों को आने वाले दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
जल्द ही कांशीराम कॉलोनी में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यहां पर बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर बकाएदारों ने रुपया जमा न किया तो विभाग कॉलोनी की सप्लाई बंद कर देगा। रुपये जमा न होने तक सप्लाई चालू नहीं की जाएगी। -अजय कुमार , एसडीओ, उरई
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें