उरई/कोंच/माधौगढ़। मतदाता दिवस पर सोमवार को जगह-जगह कार्यक्रम कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। 18 वर्ष पूर्ण कर मतदाता बन चुके युवाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि अपने महत्वपूर्ण मतों का प्रयोग नि:संकोच करना चाहिए। इस दौरान लोगों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। वहीं, मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई।
डीवी कालेज के सेमिनार हाल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. नमो नारायण दीक्षित, डॉ. माधुरी रावत, डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान डॉ. नीता गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र मोहन, दीपा, सेजल परिहार, अरविंद, अजीत, आराध्या आदि ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। इसी तरह गांधी महाविद्यालय में मतदाता दिवस पर जाति, धर्म, संप्रदाय को परे रखकर देश के लिए मतदान करने की शपथ ली गई। इस मौके पर डॉ. स्वप्नल भट्ट, राकेश नारायण द्विवेदी, डॉ. अलका नायक, अनूप शुक्ला, मोनू मिश्रा, धर्मेंद्र, कुमार, विजय गुप्ता, मनीष पुरवार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी केके त्रिपाठी व केके गुप्ता ने आभार जताया।
अशर्फीलाल महाविद्यालय किरवाहा (रामपुरा) में रामजी शुक्ला की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी पीके तिवारी आदि मौजूद रहे। दिग्विजय सिंह महाविद्यालय डकोर में एनएसएस की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। कालपी में मतदाता दिवस पर एमएसवी इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। एसडीएम जयेंद्र कुमार ने सामूहिक रूप से शपथ दिलाकर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जागरूक किया।
कोंच में शालिगराम पाठक इंटर कालेज में नगर के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा एवं एसआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरिपति सहाय कौशिक ने शपथ दिलाई। एसआरपी इंटर कालेज की लवी, अंजली, मुस्कान ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कमला नेहरू बालिका इंटर कालेज, नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कालेज, अमरचंद्र माहेश्वरी इंटर कालेज, एसआरपी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने भाग लिया।
उधर, माधौगढ़ में तहसील परिसर पर एसडीएम की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसडीएम सालिकराम ने कहा कि आगामी चुनाव के दौरान निष्पक्ष मतदान करें।