फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बारिश ने किसानों की उम्मीद पर फेरा पानी, मूंग की फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। जिले में आई शुक्रवार को आंधी और बारिश से मूंग की फसल पर बुरा असर पड़ा है। आंधी में मूंग की फसल उड़ गई। साथ बारिश की वजह से कटी हुई फसल भीग गई है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

डकोर क्षेत्र में इस समय मूंग व उर्द की फसल तैयार खड़ी है। किसान एक-दो दिन में घर लाने की तैयारी में हैं। इसी माह में एक सप्ताह पहले रात के वक्त आंधी और बारिश में किसानों की मूंग की फसल उजड़ गई थी। इसके साथ ही कुछ खेत में पानी भरने से खराब हो गई थी। शुक्रवार को दोपहर दो बजे मौसम अचानक बदला और आंधी चलने लगी। इसके चलते किसानों की खेत पर कटी पड़ी मूंग फसल की उड़ गई। इसके बाद बारिश होने लगी। इससे बची हुई फसल भीग गई।
किसान चेनू राजपूत की 10 बीघा, हाजी मुबीन की 16 बीघा, जैनुलाब्दीन छह बीघा, होरीलाल अहिरवार की तीन बीघा, अंसार हुसैन की 17 बीघा, रियाज खान की 14 बीघा इसके अलावा कुसमिलिया डकोर बधौली ऐरी आदि गांव में किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों का कहना है कि शुक्रवार को हुई बारिश ने उन्हें पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। बारिश से खेत में पड़ी फसल भीग गई है। अब रकम निकालना भी मुश्किल लग रहा है। उन्होंने बताया कि पांच बीघा में बीज खाद पानी, दवा, बुआई आदि में 30 हजार का खर्चा आ जाता है। लेकिन इस बार मुनाफा तो अलग ही है, खर्चा निकालना भी मुश्किल में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें