फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहुंचे अधिकारी, रिनियां रेलवे क्रासिंग का गड्ढे भरने का काम शुरु

विज्ञापन
गड्ढा भरवाते अधिकारी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के रिनियां रेलवे क्रासिंग पर आए दिन लगने वाले जाम को संज्ञान में लेकर रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के अधिकारी शुक्रवार को मौके पर पहुंचे और उन्होंने गड्ढे और ट्रैक पर अधूरा काम शुरू कराया। अधिकारियों के मुताबिक, जल्द जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है। इस माह 11 जून, 15 जून, 21, 24 और 25 जून को जाम लगने के कारण ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित हुआ था। इन खबरों को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेकर शुक्रवार को आरवीएनएल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रियांक गुप्ता ने भी मौके पर जाकर जांच की।
इसके बाद उन्होंने टीम भेजकर समस्या का निदान करने के आदेश दिए। इसके बाद प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश रोशन के नेतृत्व में टीम ने काम शुरू कर दिया। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि वैसे तो पूरा काम दोहरीकरण के दौरान होगा, लेकिन जाम की समस्या से निदान के लिए उपाय किए जा रहे हैं। अधूरे पड़े गड्ढे में शनिवार से काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें