फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक बाधित, दो यात्री ट्रेनें व मालगाड़ी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर आटा उसरगांव स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक की मरम्मत के कारण इंजीनियरिंग विभाग ने पावर और ट्रैफिक ब्लाक लिया। सुबह 11.40 बजे से 1.48 बजे तक दो घंटे से ज्यादा समय के लिए गए ब्लाक में दो यात्री ट्रेनें और दो मालगाड़ी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

पुणे से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 12103 को उरई स्टेशन पर 10 मिनट रोका गया। जबकि 20 मिनट आटा स्टेशन पर रोका गया। जबकि मुंबई से चलकर छपरा की ओर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस को भी उरई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर 15 मिनट रोककर चलाया गया। इसके अलावा भुआ स्टेशन पर एक मालगाड़ी और पारीछा स्पेशल मालगाड़ी को कालपी स्टेशन पर रोका गया। स्टेशन प्रबंधक एपी वर्मा ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग ने दो घंटा आठ मिनट का पावर और ट्रैफिक ब्लाक लिया था। इसके चलते ट्रैक के साथ ओएचई की मरम्मत का काम भी किया गया। ब्लाक क्लियर होने के बाद ट्रेनें निर्बाध रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें