फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी घर जाकर व्यापारियों से कहेंगे रेलवे से भेजें माल

विज्ञापन
उरई रेलवे स्टेशन के पास मालगोदाम में खड़ीं मालगाड़ियां - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कोरोना के चलते नियमित ट्रेन सेवा बंद है, विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। मालगाड़ी तो चल रही है पर उनमें मालभाड़ा नहीं आ पा रहा है। ऐसे में रेल प्रशासन ने स्टेशनों पर तैनात वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है, जो अपने अपने स्टेशन के नजदीक वाले प्रमुख व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों से मिलकर उन्हें ट्रेनों से माध्यम से माल मंगाने और भेजने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

22 मार्च के बाद नियमित ट्रेन सेवा पर रोक लगा दी गई थी। मालगाड़ियों का संचालन जरूर हो रहा है पर पर्याप्त मात्रा में मालगाड़ी भी नहीं आ रही हैं। चिंतित रेलवे विभाग ने अब खुद व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को प्रेरित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत स्टेशन पर तैनात मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, मुख्य बुकिंग एवं पार्सल सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है कि वह अपने-अपने स्टेशन के नजदीक रहने वाले प्रमुख व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर, उत्पादक संघों, सहकारी सहयोग समितियों, उद्यमियों से मिलकर उन्हें रेलवे की परिवहन सेवा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। यह कर्मचारी नियमित माल भेजने वालों के अलावा नए लोगों से भी मिलेंगे ताकि वह भी माल भेज सके।
समस्या और सुझाव भी नोट करेंगे
कर्मचारियों से कहा गया है कि वे जिन व्यापारी, ट्रांसपोर्टर या उत्पादक संघ से मिलें। उनकी समस्या और सुझाव भी नोट करें और अपनी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट में भी इसे जोड़कर बताएं ताकि उनकी समस्या का निराकरण किया जा सके।
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर विशेष नजर
झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के पारीछा स्टेशन, डायमंड सीमेंट साइडिंग, उरई, रसूलपुर गोगामऊ, लालपुर, भीमसेन व कोंच आदि स्टेशनों से व्यापारिक गतिविधियां संचालित होती है। स्टाफ से कहा गया है कि इन स्टेशनों के आसपास रहने वाले प्रमुख व्यापारिक व किसानों से बात करें।
वाणिज्य विभाग के कर्मियों की लगाई ड्यूटी
कोरोना संक्रमण के चलते वाणिज्य विभाग का अधिकांश स्टाफ स्टेशन पर ही ड्यूटी कर रहा है। ऐसे में स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि जब तक नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो जाता है तब तक वे अपने स्टेशनों के नजदीक के क्षेत्रों में जाकर व्यापारिक लोगों से रेल परिवहन सेवा का लाभ उठाने को प्रेरित करें। उन्हें रेलवे की सुविधाओं के बारे में बताए, साथ ही उनकी समस्या और सुझाव को भी नोट करें।- मनोज कुमार सिंह पीआरओ झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें