फोटो- 04 मैच का उद्घाटन करते समाजसेवी वीरसिंह राजपूत। संवाद
मुहम्मदाबाद। मुहाना में यंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से टूर्नामेंट शनिवार से शुरू हो गया। रगेदा की टीम ने 44 रन से डकोर को हराकर मैच जीत लिया। पुष्पेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी वीरसिंह राजपूत ने किया। इसके बाद डकोर टीम के कप्तान दुष्यंत और रगेदा के टीम के कप्तान विशाल के बीच टॉस कराया। टॉस रगेदा की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 113 रन बनाए।
ओपनिंग कप्तान विशाल 15 गेंद में 41 रन बनाए। गौरव ने 17 गेंद में 19 रन, सौरभ ने 14 गेंद में 17 रन बनाए। डकोर की टीम ने कप्तान दुष्यंत एक ओवर में दो विकेट लिए। पुष्पेंद्र ने एक ओवर पांच विकेट लेकर हैट्रिक लगाई। तस्लीम ने भी दस रन देकर दो विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी डकोर की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और पूरी टीम 69 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
डकोर के बल्लेबाज शौकीन ने 15, कप्तान दुष्यंत ने 10 रन बनाए। रगेदा टीम की तरफ से विकास में चार विकेट, गौरव ने दो विकेट, विशाल ने तीन विकेट लिए। रगेदा की टीम ने 44 रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच रगेदा के खिलाड़ी पुष्पेंद्र को मिला। समाजसेवी वीर सिंह राजपूत ने कहा कि गांव से निकलकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचते हैं। गांव में इस तरह के आयोजन होना चाहिए, जिससे युवाओं का मनोबल बढ़ता है। अंपायर आदर्श ओमरे, कपिल राजपूत, रामपाल श्रीवास रहे। इस अवस पर रोहित राजपूत, देवेंद्र राजपूत, योगेंद्र, अंकित, नीलू, बृजमोहन आदि रहे।