फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधाष्टमी: कत्थक पर राम, कृष्ण व शिव कथाएं सुन मुग्ध हुए श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। दिवंगत गल्ला व्यापारी ओमप्रकाश उदैनिया की स्मृति में हर साल राधाष्टमी पर्व पर डॉ. दिनेश उदैनिया यहां नृसिंह मंदिर में दो दिवसीय कत्थक पर राम कृष्ण और शिव कथाओं में मंगलवार की रात मंदिर में रायबरेली से आए कलाकारों ने मनोरम प्रस्तुतियां श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर गई।
विज्ञापन


रायबरेली के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अयोध्या शरण मिश्र और उनकी टीम के कलाकारों ने कत्थक पर आधारित राम, कृष्ण और शिव कथाओं की भावप्रवण प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इससे पूर्व श्रीमती अमिता व डॉ. दिनेश उदैनिया ने भगवान नृसिंह जी की पूजा अर्चना की। अयोध्या शरण ने हनुमान स्तुति से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। उन्होंने भगवान राम और कृष्ण लीला का सुंदर चित्रण किया। भगवान और भक्त के प्रेम संबंधों को कत्थक के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया। आर्गन पर रोहित मिश्रा, तबले पर हरिनाथ मिश्रा तथा ऑक्टा पैड पर प्रभात चंद्र मिश्रा संगत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें