माधौगढ़, जालौन और कालपी तहसील के नि:शक्तजनों को
जिला प्रशासन सोमवार को ट्राई साइकिल समेत विभिन्न उपकरण बांटेगा। यह
कार्यक्रम राजकीय इंटर कालेज के मैदान में होगा। कार्यक्रम की प्रशासन ने
सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार की दोपहर एडीएम, सीओ और पालिका ईओ ने
मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया।
जनवरी में नि:शक्तजनों को
जरूरी उपकरणों के वितरण के लिए आवेदन मांगे गए थे। जनपद के सभी तहसीलों
उरई, कोंच, माधौगढ़, जालौन और कालपी के करीब ढाई हजार नि:शक्तजनों ने आवेदन
किया था। उस समय उनको एक टोकन भी दिया गया था।
प्रशासन ने 18
सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में उरई और कोंच के करीब सात सौ नि:शक्तजनों को
ट्राइसाइकिल समेत अन्य उपकरण बांटे थे। अब 21 तारीख को राजकीय इंटर कालेज
मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर माधौगढ़, कालपी और जालौन तहसील क्षेत्र के
नि:शक्तजनों को उपकरण बांटे जाएंगे।
शिविर में ट्राई साइकिल के
अलावा व्हील चेयर, कान की मशीन, ब्लाइंड किट, छड़ी, वैशाखी, छोटी साइकिल
समेत 1700 उपकरण बांटे जाएंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है।
रविवार
दोपहर एडीएम आनंद कुमार, सीओ सिटी जंगबहादुर सिंह, पालिका ईओ रविंद्र
कुमार वर्मा और एसडीएम डॉ एबी सिंह ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। अफसरों ने
कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।