मानव विकास समाजसेवी संस्था द्वारा चलाए जा रहे
नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर हॉबी कोर्स का समापन समारोह रविवार को रघुवीर धाम
में हुआ। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम
की शुरुआत में नटराज ग्रुप के बच्चों ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत
किया। इसके बाद छात्रा रौनी सोनी, कीर्ति पुरवार, दीक्षा तिवारी, अभिषेक
आदि ने नृत्य किया। ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखने वाली 206 छात्राओं को
प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर शिक्षक
युद्धवीर कंथरिया, संस्था के अध्यक्ष विवेक गुप्त, सभासद लक्ष्मणदास
बाबानी, सीता गुबरेले, महेंद्र भाटिया, पूर्णिमा गौतम, अर्पणा तिवारी,
मानसी सिंह, प्रेम कुमारी, रश्मि, शिल्पी राजपूत, धीरेंद्र द्विवेदी,
राघवेंद्र पटेल, मानवेद्रं श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार भी मौजूद रहे।