फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक देवता हरदौल की निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
-शोभायात्रा में रथारूढ लाला हरदौल की भव्य प्रतिमा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। मालवीय नगर बजरिया में स्थित प्राचीन लोकदेवता हरदौल मंदिर में 24 दिसंबर को प्रस्तावित नई भव्य प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बुधवार को सभी पांच प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा नगर भर में निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

बजरिया स्थित लाला हरदौल मंदिर में मंदिर के सुंदरीकरण के बाद भगवान शिव, नंदीश्वर, लाला हरदौल, हुल्का देवी, मेहतर बाबा आदि की पांच प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए जारी तीन दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन मंगलवार को विद्वान ब्राह्मणों ज्वाला प्रसाद दीक्षित, राघवराम शास्त्री, रूपेश शास्त्री, राजेश दीक्षित, विष्णुकांत शास्त्री आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं का शुद्धीकरण कराया।
दूसरे दिन बुधवार को दोपहर मंदिर प्रांगण से प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो बजरिया, पावर हाउस, सेंवढा कुआं, पुरानी व नई स्टेट बैंक, लवली चौराहा, नईबस्ती तिराहा पहुंची जहां बीजासेन के स्थान गंगाराम पटेल के यहां से होती हुई रामगंज बाजार, चौकी तिराहा, चंदकुआं चौराहा होकर देर शाम हरदौल मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया और श्रद्घालुओं ने प्रतिमाओं की आरती उतारी।
विज्ञापन

इस दौरान समिति के अध्यक्ष श्यामदास, गंगाचरण वाजपेयी, केशरीमल तरसौलिया, आनंद द्विवेदी, नरेश वर्मा, चंदन सिंह यादव, हर्षित दुबे, शिवांग दुबे, अनिल पटेल, रामशंकर कुशवाहा, नरेंद्र परिहार, बादाम सिंह कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, नरेंद्र विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें