कोंच। नगर के कई मोहल्लों में पाइप लाइनें लीकेज होने प्रदूषित पेयजल आपूर्ति की खबर को उमर उजाला ने दो दिन अभियान बनाकर प्रकाशित किया, जिसका असर यह रहा कि बुधवार को जलकल विभाग के कर्मचारी नगर के गांधीनगर मोहल्ले में लीकेज को ठीक करते दिखाई दिए। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जहां से शिकायतें मिल रही है, उसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।
बता दें कि नगर के कई मोहल्लों में सीवर और पाइप लाइनें इस कदर जर्जर हो गई है कि वे आपस में मिलने लगी है। जिससे कई घरों में प्रदूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। जो नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो रहा है। फिलहाल जलकल विभाग की उदासीनता की खबर छपने के बाद उसकी नींद खुल गई है और नगर में लीकेज की तलाश कर उन्हें ठीक कराने का काम भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी रिपेयरिंग की शुरुआत है और देखने बाली बात यह होगी कि नगर में दर्जनों जगह हो रहे लीकेज तक जल संस्थान पहुंच भी पाता है या एकाध लीकेज ठीक करा कर ही अपने काम की इतिश्री कर दी जाएगी। जेई प्रशांत त्रिपाठी का कहना है कि जहां जहां से लीकेज की शिकायत मिल रही है वहां कर्मचारियों की भेज कर लाइन ठीक कराई जा रही है।