फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रंगोली में प्रिया, चित्रकला में दिव्यांशी रही अव्वल

Mon, 22 Apr 2024 02:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत वंंशीधर महाविद्यालय में रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें महाविद्यालय व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं ने मतदाता पहुंचें बूथ, लोकतंत्र बने मजबूत विषय पर रंगोली बनाई और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं ने मेरा वोट, मेरा भविष्य विषय पर चित्रकला के माध्यम से अपने विचार रखे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान अपर जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम संजय कुमार, एसडीएम आरती साहू, डीआईओएस राजकुमार पंडित ने छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई की। उन्होंने मतदान का महत्व बताकर सभी से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा नाट्य प्रस्तुति कर मतदान के महत्व को समझाया।
निर्णायक मंडल में डॉ. सुनिति श्रीवास्तव, संस्कृति गिरवासिया, रोहित विनायक, प्रदीप कुमार रहे। जिसमें जूनियर वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता में प्रिया ने पहला, मोहिनी प्रजापति ने दूसरा व अंशिका सिंह ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में रोशनी यादव ने पहला, नेहा ने दूसरा व निशा यादव ने तीसरा स्थान पाया। चित्रकला जूनियर वर्ग में दिव्यांशी ने पहला, रितु ने दूसरा व वैशाली ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग (नौ से 12 वीं तक) में साहिल ने पहला, दिव्यांशु बाथम ने दूसरा व अंश कुमार ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग (स्नातक परास्नातक) में साक्षी शुक्ला ने पहला, सक्षम सिंह ने दूसरा व रजनी प्रजापति ने तीसरा स्थान पाया। इस दौरान उमेश चंद्र अग्रवाल, अमित, रणवीर पाल, लक्ष्मीनारायण आदि मौजूद रहे। अंत में मतदाता करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें