फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस ने स्कार्पियो में मारी टक्कर, चालक गंभीर

विज्ञापन
सड़क पर घायल पड़ा स्कार्पियो चालक - फोटो : ORAI
विज्ञापन
ऊमरी (जालौन)। प्राइवेट बस की टक्कर से स्कार्पियो चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की सहायता से स्कार्पियो चालक को पीएचसी रामपुरा पहुंचाया। उधर चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के गोरा मोड़ के पास गुरुवार शाम चार बजे स्कार्पियो में प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। धमाके की आवाज से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। टक्कर लगने के बाद स्कार्पियो सड़क किनारे खदक में जा घुसी। हादसे के कारण बस में बैठी सवारियों में भी चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कार्पियो चालक सत्ते पुत्र जितेंद्र निवासी ग्राम कोथर मुरैना जिला भिंड एमपी को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला और सीएचसी रामपुरा पहुंचाया।
जबकि बस चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने बताया कि बस गोहन से रामपुरा जा रही थी और स्कार्पियो ऊमरी से गोहन जा रही थी। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है। इधर, बस चालक के भागने से उसमें सवार यात्री भी परेशान होकर इधर उधर भटकने लगे, जिसको जो भी साधन मिला वह उसी से अपनी मंजिल की ओर निकल पड़ा। पुलिस का कहना है कि सत्ते ऊमरी में अपने किसी रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। बस चालक की तलाश की जा रही है। हालांकि स्कार्पियो चालक सीट बेल्ट बांधे था कि नहीं इस बारे में पुलिस कुछ नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन

भाई को दहेज में मिली है स्कार्पियो
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्कार्पियो चालक सत्ते के रिश्तेदारों ने बताया कि गाड़ी एमपी भिंड में तैनात एक एसआई के नाम थी। उन्होंने गाड़ी अपने दामाद को शादी में दी थी। उन्हीं दामाद का छोटा भाई है सत्ते, जो कि बुधवार को ही एक मरीज लेकर आया था। गुरुवार को वह अपने मामा के घर पास के गांव जा रहा था, तभी हादसा हो गया।

घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो- फोटो : ORAI

घटनास्थल पर लगी भीड़- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें