फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के लिए वोट पड़ेंगे, बीडीसी, सदस्य र्निविरोध

Fri, 23 Sep 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचायत उप निर्वाचन में शुक्रवार को नामांकन वापसी हुई। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक-एक ही नामांकन दाखिल हुआ था लेकिन चंदुर्रा बीडीसी के लिए दो और हरसिंगपुर प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। चंदुर्रा में एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। कुठौंद ब्लाक में निर्वाचन अधिकारी पूरे समय इंतजार करते
विज्ञापन


रहे लेकिन कोई भी प्रत्याशी नामांकन वापस लेने के लिए नहीं आया। इसी के साथ पंचायत उपचुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। कुठौंद ब्लाक के हरसिंगपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशियों सचिन पाठक, कामिनी देवी, लालजी द्विवेदी, विनीता देवी में से किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया है। चारों प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोंकेंगे। शुक्रवार को पूरे समय

कुठौंद ब्लाक परिसर में राजनीतिक चर्चाएं जोरों पर रही। निर्वाचन अधिकारी अखिलेश कुमार गौड़ आरओ कक्ष में पूरे समय रहे लेकिन कोई भी नाम वापस लेने के लिए नहीं आया। इसके बाद उन्होंने चारों प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिए। दूसरी तरफ कोंच ब्लाक में चंदुर्रा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन


यहां नाम वापसी के लिए आखिरी समय तक प्रयास होते रहे। आखिर में आरओ सुरेश चंद्र के सामने प्रत्याशी कृष्ण कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया। इससे अब यहां पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर नंद किशोर र्निविरोध निर्वाचित हो गए हैं। डकोर ब्लाक में पहले से ही एक नामांकन हुआ था। इससे क्षेत्र पंचायत सदस्य भी र्निविरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

जालौन ब्लाक क्षेत्र के 34 वार्डों में से 30 के लिए एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन दाखिल किया था। सभी के नामांकन सही पाए गए और उन्हें र्निविरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
 कुठौंद में दो पदो के लिए दो, महेबा में छह, कदौरा में एक, कोंच में सात, डकोर ब्लाक में 10 ग्राम पंचायत सदस्य र्निविरोध निर्वाचित हुए हैं। प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी आरएस गौतम ने बताया कि हरसिंहपुर में शांति पूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

हरसिंगपुर में 1256 वोटर चुनेंगे प्रधान
कुठौंद ब्लाक क्षेत्र में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। यहां पर 30 सितंबर को मतदान होना है। हरसिंग पुर ग्राम पंचायत में 1256 मतदाता है जो गांव के प्रधान का चुनाव करेंगे। एक पोलिंग बूथ हरसिंगपुर में जहां पर 700 मतदाता है दूसरा पोलिंग बूथ मजरा बरियापुर में है जहां पर 556 मतदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें