फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से प्रेरणा सिंह होंगी उम्मीदवार

Mon, 25 Jul 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बबीना उपचुनाव को लेकर बैठक करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बबीना जिला पंचायत सीट पर हो रहे उप चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व चुनाव पर्यवेक्षक के साथ जिला नेतृत्व की बैठक हुई। इसमें सभी की सहमति से बबीना निवासी प्रेरणा सिंह की दावेदारी पर मोहर लगा दी गई। प्रदेश अध्यक्ष से भी अनुमति मिलने की बात जिलाध्यक्ष ने कही है। सोमवार को शहर के
विज्ञापन


स्वयंवर मैरिज हाल में भाजपा की बैठक हुई। इसमें पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व उपचुनाव के पर्यवेक्षक नबाब सिंह यादव ने पार्टी के जिला नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं से बबीना क्षेत्र के उप चुनाव को लेकर सलाह मशवरा किया। पर्यवेक्षक ने चुनाव पूरी दमखम के साथ लड़ने और विजय पताका फहराने के लिए पदाधिकारियों में जोश भरा। सभी की सहमति मिलने के बाद

बबीना निवासी विशाल सिंह की पत्नी प्रेरणा सिंह को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। कार्यकर्ताओं से कहा सभी लोग चुनाव में लग जाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल के अलावा क्षेत्रीय मंत्री नागेंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जादौन, बृजभूषण सिंह मुन्नू, किशोरी लाल राजपूत,  शैलेंद्र पांडेय, गौरीशंकर वर्मा, रविकांत चमारी, कैलाश स्वरूप बाजपेयी, आलोक मिश्रा, जगदीश पाल, अक्षय त्रिपाठी, देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें