फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नीम का पेड़ काटकर ले जाने की तैयारी, वन विभाग की छापेमारी में औजार छोड़ भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। कदौरा ब्लॉक के भभुआ गांव में खेत की मेड़ पर लगे नीम के पेड़ का अवैध कटान किए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम के पहुंचने से पहले ठेकेदार और उसके साथी पेड़ काटकर लकड़ी ले जाने की तैयारी में थे। वन विभाग की टीम को देखते ही आरोपी मौके पर औजार छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर वन रक्षक नरेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां नीम का पेड़ कटा मिला। मौके से पेट्रोल चालित चेनसॉ, आरी, फावड़ा-कुदाल और पेट्रोल की डिब्बियां समेत अन्य उपकरण बरामद हुए। टीम ने सभी सामान कब्जे में ले लिया।

वन रक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि पेड़ काटने वाले लोग टीम को देखकर भाग गए। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें