गर्भवती को प्रसव के पूर्व आवश्यक जांच करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। यह निर्देश गांव नारायणपुरा में आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजनाधिकारी विमलेश आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम व आशा बहुओं को दिए।
उन्होंने मातृत्व सप्ताह के दौरान गांव नारायणपुरा के उपकेंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गर्भवती को प्रसव के दौरान जो परेशानियां हो रही हैं, उन्हें देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना के तहत प्रत्येक गर्भवती महिला का ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन व पेशाब आदि की जांच प्राथमिकता पर की जाए।
इसके अलावा गर्भवती को पौष्टिक आहार लेने तथा साफ-सफ ाई आदि का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाए। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डॉ. रणधीर सिंह निरंजन, मुख्य सेविका श्रीमती गोमती देवी आदि मौजूद रहीं।