फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कराने वाले के सिर बंधेगा जीत का सेहरा

Fri, 27 Jan 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
दिशा दर्शन कोचिंग सेंटर में मतदान की शपथ लेते छात्र, छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जातपांत के नाम पर वोट हासिल करने वाले उम्मीदवारों को इस बार खासी मशक्कत करनी पड़ सकती हैं। युवा ईमानदार व साफ सुथरी छवि रखने वाले प्रत्याशियों का चुनाव करने का मन बना चुके हैं। युवा वोटर किसी दागी व बाहुबली उम्मीदवार को वोट देकर विधानसभा नहीं पहुंचाना चाहते।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिशा दर्शन कोचिंग सेंटर में अमर उजाला के बैनर तले छात्र, छात्राओें ने साफ सुथरी छवि वाले और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने वालों को ही जिताने की शपथ ली है।  इस दौरान शिवानी, उर्वशी, काजल, शिवा, दीपिका, जूली, हिमानी, कपिल शुक्ला, राहुल शाक्य के अलावा अनुज भदौरिया, धर्मेंद्र राजपूत, दर्शन सिंह आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इसी तरह शताब्दी कालेज में छात्र छात्राओं और स्टाफ ने विकास को बढ़ावा देने वाले नेताओं को ही जिताने की बात कही।

मतदाताओं का कहना है कि इस मर्तबा विकास के कोरे वादे बिल्कुल भी नहीं सुने जाएंगे, जिस प्रत्याशी में विकास करने की क्षमता होगी उसे ही विधानसभा पहुंचाने का काम वोटर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें