एट। झांसी-जालौन सीमा पर प्रवासियों के प्रवेश को लेकर झांसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक झांसी सुभाष सिंह ने पिरौना बॉर्डर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पैदल आने वाले मजदूरों पर नजर पड़ी तो उन्हें रोककर खाना खिलाया। वहीं सरकारी वाहनों से घर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आईजी झांसी सुभाष सिंह ने जालौन-झांसी के पिरौना बार्डर व एट टोल प्लाजा पर सोमवार रात निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि प्रवासियों को किसी तरह की समस्या न हो। जो लोग ट्रकों और डग्गामार वाहनों से आ रहे हैं, उन्हें समझाया जाए कि उनके लिए बसें चलाई जा रही हैं। साथ ही आईजी ने पुलिस को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रवासियों के साथ कतई बदसलूकी न करें।