फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधेयक की प्रतियां जला कर शिक्षकों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। प्रदेश सेवा अधिकरण विधेयक का विरोध करते हुए शिक्षक महासंघ प्रदेशीय आह्वान पर सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर विधेयक की प्रतियां जला कर विरोध जताया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय शिक्षक महासंघ के विरोध प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए प्रताप सिंह राजा ने कहा कि सरकार ने सेवा विधेयक अधिकरण काला कानून बनाकर हिटलरशाही की है। जिससे शिक्षक मानसिक रूप से परेशान है। जिलामंत्री नरेश निरंजन ने कहा कि विधेयक कानून लोकतंत्र के लिए काला धब्बा है ऐसे कानून लागू होने से प्रजातंत्र खत्म हो जाएगा। शिक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि काले कानून के विरोध में सभी शिक्षकों को एकजुट होना चाहिए, जिससे सरकार कानून को वापिस लेने पर मजबूर हो। इस दौरान राकेश अग्रवाल, अनुराग, बृजेंद्र राजपूत, जगदीश शुक्ला, प्रवीण पांडेय, संजीव कुमार, संजय दुबे, तालिब बेग आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें