फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रधान ने एक दर्जन लोगों के साथ युवक को पीट कर किया मरणासन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। जुए को लेकर हुए विवाद की रिपोर्ट गांव के ही युवक ने प्रधान और उसके चार साथियों के खिलाफ थाने में दर्ज कराई थी। इससे नाराज प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। बीच बचाव करने पहुंची तीन महिलाएं भी घायल हो गई हैं। पुलिस ने घायलों का परीक्षण कराकर युवक की पत्नी की तहरीर पर प्रधान सहित आठ नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नदीगंव थाना क्षेत्र के कटकरी गांव के प्रधान राघवेंद्र पटेल पर आरोप है कि उन्होंने शनिवार को तकरबीन 12 साथियों को लेकर गांव के ही प्रीतम उर्फ पिंटू को तालाब के पास घेरकर लाठी डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची पूजा व रामा देवी व किरण भी पिटाई से घायल हो गईं। प्रीतम की पत्नी की तहरीर पर थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान राघवेंद्र उसके भाई महेंद्र, पवन, संतू, शिवम व रिंकू सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
घायल के पिता ने बताया कि एक सप्ताह पहले जुए में प्रधान से विवाद हुआ था। पहले हुए विवाद में प्रधान राघवेंद्र पटेल के छोटे भाई महेंद्र पटेल के सिर में चोट आ गई थी। प्रधान की तहरीर पर नदीगांव पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें