फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: आज सामान्य हो पाएगी बिजली आपूर्ति, केंद्रीय राज्य मंत्री ने लिया हालचाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने सोमवार की रात 33/11 नहर पावर हाउस पहुंचकर बिजली व्यवस्था की जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों को शीघ्र ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि बुधवार की शाम की सप्लाई चालू हो जाएगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि चार दिन पूर्व 33/11 नहर पावर हाउस पर रखा आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इस कारण इस इलाके की बड़ी आबादी को उमस भरी गर्मी में बिजली की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। सोमवार की दोपहर में प्रयागराज से आठ एमवीए का नया ट्रांसफार्मर पावर हाउस पहुंच गया है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि मंगलवार की देर शाम तक बिजली आपूर्ति पहले की तरह सामान्य हो सकेगी। इस समस्या की जानकारी मिलने पर केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने पावर हाउस पहुंचकर मामले की जानकारी ली। शीघ्र ही बिजली आपूर्ति सामान्य किए जाने के निर्देश दिए।
------------------
बिना सूचना चालू कर दी आपूर्ति
कोंच। नगर के आराजी लेन क्षेत्र में स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र द्वितीय पर तैनात एसएसओ सत्येंद्र सिंह गुर्जर से 4/5 जुलाई की रात करीब एक बजे लाइनमैन गब्बर कुशवाहा ने भगत सिंह नगर में एक फॉल्ट ठीक करने के लिए शटडाउन लिया था। गब्बर फॉल्ट ठीक करते समय किसी कारणवश ट्रांसफार्मर से नीचे उतर आया। तभी एसएसओ ने बिजली आपूर्ति चालू कर दी। बिना सूचना दिए बिजली आपूर्ति चालू होते ही लाइनमैन गब्बर के होश उड़ गए। उसने इसकी सूचना अपने साथी लाइनमैनों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में एकत्रित होकर लाइनमैनों ने एसएसओ के खिलाफ हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। एसएसओ को कोतवाली ले जाया गया। डॉक्टरी परीक्षण में वह नशे में पाया गया। एसडीओ अनिरुद्ध कुमार मौर्या ने इसे लापरवाही मानते हुए एसएसओ की सेवा समाप्त करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

---------------------
फोटो-6-भाजपा नेता से हालचाल लेते केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा। संवाद
केंद्रीय राज्यमंत्री ने की व्यापारियों से मुलाकात
कालपी। केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योग राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा मंगलवार को कालपी पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता नवीन गुप्ता से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। नवीन गुप्ता पर हुए हमले एवं आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। राज्यमंत्री ने मौके पर मौजूद कोतवाल से कहा कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए व ऐसा सबक सिखाया जाए जिससे भविष्य में किसी संभ्रांत के साथ घटना न हो। इस दौरान उन्होंने मंत्रालय के द्वारा उद्योगों के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारियां दी। इस दौरान हाथ कागज यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक छोटे सिंह, राजन सिंह चौहान, सुरेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें