फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डाक सेवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊमरी (उरई)। डाक सेवक ने किराये के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने दरवाजा बंद देख धक्का देकर खोला तो शव लटका देख उनकी चीख निकल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और परिजनों को जानकारी दी। लोगों ने बताया कि वह हरियाणा का निवासी था। कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


हरियाणा जिले फतेहाबाद जिले के थाना भट्टकला के मेहुवाला निवासी मोहित कलाना (21) ऊमरी में स्थित डाकघर में डाक सेवक के पद पर तैनात था। उसकी मई 2025 में ही नियुक्ति हुई थी। वह 23 मार्च को गांव से ऊमरी आया था। बुधवार की सुबह वह डाक लेकर बांटने निकला, लेकिन डाक नहीं बांटी। इसके बाद गांव के लोग डाक लेने के लिए पोस्ट ऑफिस पहुंचे, तो कर्मचारियों ने उसे फोन लगाया लेकिन उसका फोन बंद बताया। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने गांव के लोगों के साथ कमरे में जाकर आवाज दी तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसके ही साथ रहने वाले एवं पोस्ट ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी ने दरवाजा खोला तो उसका शव फंदे पर लटका था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें