फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घरेलू विवाद के बाद वृद्धा ने कुएं में छलांग लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र के भदरेखी गांव निवासी वृद्धा का शव बुधवार की सुबह कुएं में पड़ा मिला। वह मंगलवार की शाम को परिजनों से नाराज होकर घर से निकल आई थी। परिजनों ने रात में उसकी तलाश की थी, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन




आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी गांव निवासी फुंदन (85) का मंगलवार की शाम परिजनों के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसी को लेकर वह घर से नाराज होकर निकल गई। जब शाम तक वापस नहीं आई तो उनकी खोजबीन की गई। करीब 9 बजे सुबह ग्रामीणों ने उनका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में पड़ा देखा तो परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि महिला के दो पुत्र गफ्फार व जफर हैं।

पुलिस के अनुसार वृद्धा कई सालों से अपनी जमा पूंजी बैंक में जमा कर रही थी। लेकिन वह उन रुपयों के नहीं निकालती थी। बेटों को जरूरत पड़ने पर वह मां से रुपये निकालने की बात कर रहे थे। इसी से वह नाराज होकर घर से निकल गई थी। वृद्धा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अजय सिंह का कहना है कि विवाद के बाद वह घर से निकल गईं थीं। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें