जालौन। नवीन गल्ला मंडी में एक किसान ने एसडीएम हेमंत पटेल को फोन पर सूचना दी। उसने बताया कि गेहूं क्रय केंद्र पर एक पल्लेदार अतिरिक्त 100 रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम तुरंत मौके पर पहुंचे।
जांच में पाया गया कि आरोपी राजेंद्र कुमार तुलाई के बाद गिरे अनाज की सफाई करता था। उसका पल्लेदारी या ठेकेदारी से सीधा संबंध नहीं था। इसके बावजूद वह अतिरिक्त धन मांग रहा था। एसडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी और ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने ऐसे बिचौलियों से दूरी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि पल्लेदार को केंद्र के आसपास भी न भटकने दिया जाए। एसडीएम ने भविष्य में ऐसी शिकायत पर सख्त कार्रवाई की बात कही।