फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर छापा मार 12 किलो पालीथिन जब्त

Fri, 22 Jan 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
पालीथिन पर प्रतिबंध के फरमान के बावजूद शाहर में पालीथिन की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसके अलावा दुकानदार भी पालीथिन में ही सामान बेच रहे हैं। इस संदर्भ में पालिका ने शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाकर 12 किलो पालीथिन जब्त कर ली। इस दौरान पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश में 21 जनवरी से पालीथिन में सामान बेचना पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसकेे बावजूद भी दुकानदार अपनी मनमर्जी से ग्राहकों को पालीथिन में सामान बेच रहे हैं। इसके चलते शुक्रवार को पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ और गोपालगंज से लेकर शहीद भगत सिंह चौराहे तक छापेमारी अभियान चलाया तो कई

दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए। शुक्रवार को चले अभियान में कई दुकानों से पालीथिन जब्त की। इसमें कुल 12 किलो पालीथिन जब्त की गई। जिन दुकानों से पालीथिन जब्त की गई, उन्हें सख्त निर्देश दिए गए कि आगे कभी भी दुकान में
विज्ञापन


प्रतिबंधित पालीथिन पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत नगर पालिका के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप कुमार का कहना है कि शुक्रवार को दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाकर 12 किलो प्रतिबंधित पालीथिन जब्त की गई। सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अब पालीथिन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें