फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख : बीडीसी सदस्यों पर डोरे डाल रहे नेताजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को चुने जाने के बाद अब ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मंथन शुरू हुआ। इस बार सीट अनारक्षित होने के चलते रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है। दावेदार कुर्सी पाने के लिए बीडीसी सदस्यों की आव भगत में लगे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के 63 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से किसी एक सदस्य को ब्लॉक प्रमुख चुना जाना है। ब्लॉक क्षेत्र में तीन बीडीसी सदस्य ऐसे हैं जिन्हें उनकी साफ सुथरी छवि का फायदा मिला और उन्हें निर्विरोध चुना गया। इनमें सिकरी राजा से प्रमोद कुमारी, सुढ़ार सालाबाद से रामराजा निरंजन और ऊद अतरछला से मोनिका देवी को निर्विरोध बीडीसी चुना गया है।
पिछली बार जहां अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित ब्लॉक प्रमुख के पद पर तिलकचंद्र जाटव को निर्विरोध चुना गया था। वहीं, अबकी बार ब्लॉक प्रमुख पद अनारक्षित रखा गया है। ऐसे में ब्लॉक प्रमुख पर रोचक मुकाबला होने की उम्मीद नजर आ रही है।
विज्ञापन

यही कारण है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक में चुने गए बीडीसी सदस्यों के नाम, पते और मोबाइल नंबर पता कर संपर्क करने में लगे हुए हैं। चुने गए बीडीसी सदस्यों से संपर्क की भी कोशिश की जा रही है। हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि ब्लॉक प्रमुख पद पर किसी दावेदार को निर्विरोध चुन लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें