फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों को उपकरण मुहैया कराएंगी एमएलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। झांसी, ललितपुर, जालौन क्षेत्र की एमएलसी रमा आरपी निरंजन जल्द ही कोंच, नदीगांव और माधौगढ़ के अस्पतालों को जरूरी उपकरण मुहैया कराएंगी। अस्पताल प्रशासन से उन्होंने ऐसे उपकरणों की सूची मांगी है जो कोविड के बाद भी अस्पताल के उपयोग में आते रहें। गुरुवार को एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने एसडीएम कोंच अशोक कुमार के साथ सीएचसी कोंच का दौरा किया और वहां के हालातों के बारे में सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला से जानकारी ली।
विज्ञापन

गुरुवार को एमएलसी रमा आरपी निरंजन के प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने एसडीएम अशोक कुमार के साथ सीएचसी कोंच का दौरा कर कोविड की स्थिति का जायजा लिया। आरपी निरंजन ने बताया कि कोविड के दौर में लोगों को सरकारी मदद की बहुत जरूरत है और शासन प्रशासन की ओर से उनकी हरसंभव मदद की भी जा रही है। हालांकि कोंच, नदीगांव और माधौगढ़ में कोविड हॉस्पिटल नहीं बनाए गए हैं।
एमएलसी रमा ने तय किया है कि वह कोंच, नदीगांव और माधौगढ़ के अस्पतालों को कम से कम बीस-बीस लाख के ऐसे उपकरण उपलब्ध कराएंगी जिनका लाभ कोविड के बाद भी मरीजों को मिलता रहे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से ऐसे उपकरणों की सूची उन्हें उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें