फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने भी घोषित किए प्रत्याशी, पूर्व सांसद की पत्नी को टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कांग्रेस ने भी अपने जिला पंचायत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हालांकि अभी 25 में से सिर्फ 19 सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित किए गए है। कैलिया बुजुर्ग सीट से पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी की पत्नी उर्मिला सोनकर खाबरी को प्रत्याशी घोषित किया है। यह सेवानिवृत्त पीपीएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा ने राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव जयप्रकाश पाल की संस्तुति पर रविवार की देर शाम सूची जारी करते हुए बताया कि बबीना से विवेक यादव, अकबरपुर से आशुतोष द्विवेदी, परासन से प्रह्लाद यादव, चतेला से प्रवेश कुमार अहिरवार, जैसारी कलां से दिव्यांशु मिश्रा, गढ़र से सुहावना सिंह, दिरावटी से भूरी देवी, पहाड़गांव से कोमल वर्मा, कैलिया बुजुर्ग से उर्मिला सोनकर खाबरी, खकसीस से कैलाशी देवी, रेंढर से मुन्नालाल वर्मा, सिकरी राजा से प्रभुदयाल बौद्ध, सहाव से अशोक कुमार दोहरे, शहजादपुरा से दीपेंद्र उर्फ सत्तू महाराज, गोहन से केशकली, मई से हरीशरण वर्मा, जगम्मनपुर से संगीता सेंगर, बाबली से पुष्पा देवी, महेबा से बिंदेश्वरी सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कुछ सीटों पर ज्यादा दावेदार है, उन सीटों पर सोमवार को प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। कहा कि कांग्रेस पूरी दमखम से चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें