कदौरा। क्षेत्र के ग्राम जकसिया, इकौना तथा पाली,अभिरवा आदि ग्राम पंचायतों में रविवार को सीओ बीके श्रीवास्तव की अगुवाई में थाना पुलिस ने चौपाल लगाई। इस दौरान पुलिस ने लोगों को शांतिपूर्ण चुनाव और आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
सीओ ने कहा कि सभी प्रत्याशी आचार संहिता के नियमों का पालन करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अगर कोई वोट के नाम पर धमकी दे या परेशान करे तो इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम व थाना पुलिस को दे। उन्होंने प्रधान बीडीसी पद के संभावित प्रत्याशियों को चेतावनी दी कि चुनाव में शराब का वितरण हुआ तो कड़ी कार्रवाई के साथ नामांकन निरस्त किया जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अपने अपने गांव में बाहर से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखे। इस मौके पर बड़ी संख्या में संभावित प्रत्याशियों के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे।