उरई। भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव क्षेत्रीय मंत्री राधेश्याम अग्रहरि की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीवनराम गुप्ता, राकेश जैन रीजनल मंत्री संपर्क, डॉ. संजीव कडंकी रीजनल मंत्री सेवा, की मौजूदगी में हुए चुनाव में प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में इंजीनियर अजय इटौरिया, प्रांतीय महासचिव संजय अग्रवाल, वित्त सचिव राकेश अग्रवाल को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर अजय इटौरिया ने कहा परिषद ने कोविड-19 के दौरान आगे आकर जो समाज की सेवा की है।
इस वर्ष परिषद के पांचों स्तंभ संपर्क, समर्पण, संस्कार, सेवाए, सहयोग को ध्यान में रखते हुए प्रांत की सभी शाखाओं मैं नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास रहेगा। संचालन संतोष गुप्ता ने किया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।