फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक फिसलने से सिपाही घायल, सूचना के बाद भी नहीं आई 112

विज्ञापन
फोटो - 06 सीएचसी में भर्ती सिपाही का हालचाल लेते साथी पुलिसकर्मीं। संवाद
विज्ञापन
कोंच। उरई-कोंच मार्ग पर मंगलवार सुबह अचानक सामने सूअर आने से सिपाही की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना देने के बाद भी 112 की टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली में तैनात कांस्टेबल अनिल कुमार (30) विभागीय कार्य से सुबह जिला मुख्यालय जा रहे थे। ग्राम पड़री के पास अचानक एक सूअर सामने आ गया। इससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। अनिल घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल सिपाही को संभाला। स्थानीय लोगों ने तत्काल यूपी 112 पुलिस को सूचना दी, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंची। इसके बाद लोगों ने ई-रिक्शा की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि सिपाही की पसलियों में फ्रैक्चर और कमर में गंभीर चोट आई है। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं, हादसे के बाद लोगों ने तुरंत यूपी 112 पर सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई सहायता नहीं पहुंच सकी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल सिपाही को ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें