फोटो - 03 मृतक प्रमोद सैनी की फाइल फोटो।
उरई। विवाह घर में सजावट का काम करते समय युवक को ऊपर से निकली बिजली लाइन का तार छू जाने से करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। साथियों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। वह संभल जिले का रहने वाला था।
जिला संभल के चंदौसी तहसील क्षेत्र के रीठ गांव निवासी प्रमोद सैनी (30) अपने साथी रोहताश कुमार के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर में किराए के मकान में रहकर शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करता था। मंगलवार को करमेर रोड स्थित अष्टिका गेस्ट हाउस में शादी समारोह में प्रमोद सैनी सजावट कर रहा था। दरवाजे के बाह सजावट के लिए परदे लगाने को वह लोहे की सीढ़ी पर चढ़ा तो ऊपर से निकली बिजली की लाइन का तार उसके सिर में छू गया। इससे वह झुलसकर जमीन पर गिर गया। घायल प्रमोद को उसके साथी मेडिकल काॅलेज ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। करंट लगने से युवक की मौत हुई है।