फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डों से वसूली में कंपनी कमांडर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। होमगार्डों से वसूली, ड्यूटी के नाम पर परेशान करने के आरोप में जालौन के होमगार्ड कंपनी कमांडर रवींद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। होमगार्ड के जिला कमांडेंट विनोद कुमार शाक्य ने बताया कि कंपनी कमांडर के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि होमगार्डों के साथ ड्यूटी लगाने के नाम पर भेदभाव, वसूली, शिकायतों पर परेशान करने के मामले में जालौन नगर क्षेत्र के अवैतनिक कंपनी कमांडर रवींद्र कुमार के खिलाफ 12 होमगार्ड जवानों ने जिला कमांडेंट समेत कई अधिकारियों को शिकायतीपत्र भेजा था। इसके अलावा कंपनी कमांडर का एक लेनदेन का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसकी जांच की गई तो उसमें सत्यता पाई गई। इस पर जिला कमांडेंट ने तत्काल प्रभाव से मंगलवार को कंपनी कमांडर रवींद्र कुमार को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी कंपनी कमांडर के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। आरोपपत्र जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें