एसपी को ज्ञापन देने जाते पीड़ित
- फोटो : ORAI
उरई, जालौन। संदिग्ध हालात में युवक का शव बबूल के पेड़ पर लटका मिला। सुबह जब लोग खेतों की ओर गए तो शव लटका देख गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते मामला सुसाइड का है। जबकि शाम के वक्त युवक के परिजन ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और युवक की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
जालौन कोतवाली के सहावनाका निवासी ब्रजेश कुमार (30) का शव भिटारा गांव स्थित खेत में लगे बबूल के पेड़ पर रस्सी से संदिग्ध हालात में लटका मिला। ग्रामीणों ने शव को लटका देख असकी जानक ारी परिजनों को दी। मृतक के परिजनों ने दो दर्जन लोगों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि बृजेश गुरुवार की दोपहर दोस्त मनीष के साथ ढाई लाख रुपये लेकर रिस्तेदारी में रुपये देने गया था। जब वह लौटकर घर नही पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो स्विच ऑफ मिला। जिससे परिजन रात भर परेशान रहे। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत की जानकारी हुई। परिजनों ने एसपी से बृजेश की हत्या की आशंका जताई है। इस पर कप्तान ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।